हापुड़, सीमन : यहां सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मेरठ रोड पर स्थित साइलो चौकी प्रथम के पास एक ट्रक ने आदर्श नगर कालोनी हापुड़ के विकास को घायल कर दिया था। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक फरार है। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
























