पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा की चेयमैन गीता गोयल की सतर्क दृष्टि ने पालिका के इंजीनियरों व ठेकेदार के एक ऐसे गठजोड़ को पकड़ा है कि पालिका के अंतर्गत एक मार्ग पर कोई सड़क निर्माण नहीं हुआ और पालिका ने ठेकेदार को 25 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इस घोटाले के बाद पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

चेयरमैन गीता गोयल ने मौके का मुआयना करने के बाद पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर गई और सड़क बनना नहीं पाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में मौहल्ला सद्दीकपुरा गढ़ी में इस्लाम के मकान से समून के घर तक लगभग 120 मीटर की सड़क का प्रस्ताव पास किया गया था। उक्त सड़क का टेंडर मोदीनगर की एक कार्यदायी संस्था के नाम लगभग 16 लाख रुपए में किया गया था। इस रास्ते पर मिट्टी डालकर इंटरलाकिंग की सड़क तैयार की जानी थी। लेकिन इस सड़क को पालिका कर्मियों ने कागजों में तैयार कर ठेकेदार का भुगतान भी कर दिया गया। सड़क का निर्माण कराने के लिए लोगों द्वारा पालिका चेयरमैन से कहा गया। चेयरमैन द्वारा अभिलेख खंगालने के बाद जानकारी मिली कि उक्त सड़क का निर्माण कर भुगतान भी किया जा चुका है।
चेयरमैन गीता गोयल,अवर अभियंता गिरीश सागर के साथ सद्दीकपुरा पहुंची और देखा कि सड़क पूरी तरह जर्जर है और पालिका कर्मियों ने सड़क निर्माण दिखा कर ठेकेदार को 26 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया। पूरे घोटाले की जांच के आदेश दिए है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























