हापुड़, सीमन : होली पर्व के मद्देनजर पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को शराब की बिक्री करते हुए पुलिस ने दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित मोदीनगर फ्लाई ओवर के नीचे गांव गोईना का अमित शराब बेच रहा था कि पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तगासराय गेट के निकट से मुलकराज को हरियाणा की अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त देहात पुलिस ने कासमपुरा के ज्ञानेंद्र को सट्टे के खाईबाड़ी करने आरोप में उसके कब्जे से नकदी व सट्टा पर्ची बरामद की है।
























