वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति से प्रभावित 73किसानों को सहायता राशि










हापुड़, सीमन:जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा बेमौसम हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को क्षति हुई फसलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।  14 मार्च 2020 को हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान ग्राम गिरधरपुर, तुमरैल,नान, छतनोरा तथा ग्राम फतहपुर मतनोरा में सरसों एवं मटर की पकी हुई फसल में 33% से अधिक का नुकसान हुआ है। सरसों एवं मटर की फसल क्षति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त 4 ग्रामों में फसल क्षति से आच्छादित 73 काश्तकारों को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 2.52 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है तथा दर्शन लाल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम अयादनगर तहसील हापुड़ के आवासीय मकान को आंशिक क्षति होने के कारण आर्थिक सहायता के रूप में 3200 रुपए प्रदान किए गये। जिलाधिकारी हापुड़ ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बेमौसम अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से जन-धन/ पशु हानि होने के संबंध में जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा जिला कृषि अधिकारी को कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं यदि जनपद में किसी भी प्रकार की फसल हानि होने के संबंध में सूचना प्राप्त होती है तो उसकी क्षति की आख्या तत्काल उपलब्ध कराई जाए ताकि शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में तत्काल पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया जा सकें।








  • Related Posts

    65 लाख की लूट के मामले में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 65 लाख की लूट के मामले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो…

    Read more

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    65 लाख की लूट के मामले में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

    65 लाख की लूट के मामले में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

    खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने
    error: Content is protected !!