हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com ):लायंस क्लब हापुड़ रॉयल द्वारा वरिष्ठ नागरिक जन सेवा प्रोग्राम के अंतर्गत आवासीय वृद्ध आश्रम दोयमी हापुड़ के सभी वरिष्ठ नागिरकों को बृहस्पतिवार को समानित किया गया और भेंट स्वरूप सभी को लायन्स ने फल,बिस्कुट, मिठाई,चाय, पहनने के लिये, कुर्ता पजामा, पैंट शर्ट, व साड़ी, व,बर्तन स्टील की प्लेट, व ताश आदि थी। इसके साथ ही आवासीय वृद्ध आश्रम की वार्डन निताशा को लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट321C1प्रोतसाहन अवार्ड से सम्मानित कर सभी सामग्री सौंप दी गयी।लायंस क्लब हापुड़ रॉयल के साथियों को संस्था को चलाने वाले सेवादारों की सराहना की।इस कार्यक्रम में प्रधान अमित शर्मा, सचिव मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष सुमित जिन्दल,चैयरमेन गोपाल गोयल,अंकित कंसल, मयंक मित्तल, अचिन जैन, आशीष शर्मा,शिवानी गोयल, रचना जिन्दल आदि उपस्थित थे।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996
























