👁 0 views Views
हापुड़ (ehapurnews.com): राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रामलीला ग्राउंड पर स्थित शहीद स्तम्भ पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया तथा साथ ही शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, संगठन के नगर मंत्री मनु गर्ग, अंकित राजपूत, अजय गुप्ता गोपी, उमंग जांगिड़, विपुल प्रजापति, आयुष त्यागी, सुधांशु, विकास, आयुष, दीपक आदि उपस्थित रहे।
































