VIDEO: महिला पुलिस ने 150 परिवार टूटने से बचाए










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला थाना जनपद हापुड़ की प्रभारी सुनीता मलिक ने 150 परिवारों को टूटने से बचाकर एक नेक कार्य किया है, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस के प्रयास से जिनका दाम्पत्य जीवन बिखरने से बचा है ऐसे 150 परिवारों को रविवार को महिला थाना पर बुलाया गया। जहां सभी का माल्यर्पण कर स्वागत किया गया और उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी 150 जोड़ो ने शपथ ली कि वे सभी सौहार्द के साथ एक साथ रहेंगे और सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि लाकडाउन के दौरान मार्च से अगस्त माह तक महिला थाने में 250 ऐसे प्रार्थना पत्र मिले जो पति और पत्नी के मध्य विवादों से जुड़े थे। महिला पुलिस ने सभी प्रयास करके 150 परिवारों के मध्य एक साथ रहने का समझौता करा दिया और परिवारों को टूटने से बचाया। 50 प्रार्थना पत्रों पर जांच जारी है। अन्य प्रार्थना पत्रों में आवेदिका स्वयं न्यायालय चली गई।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!