👁 0 views Views
धौलाना, सीमन (ehapurnews.com): बिजली अफसरों के निर्देश पर धौलाना क्षेत्र में चलाए गए एक अभियान के तहत 4 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना धौलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोपी है गांव पिपलैड़ा का बुनियाद,करीमनगर की सलमा,बसरा कालोनी के मौ.अहसान,शाहबाज। यह रिपोर्ट जे ई दीपेश कुमार सक्सैना ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव पिपलैड़ा की कालोनियों में बिजली चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चार बिजली उपभोक्ता के ठिकानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है जिनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958































