हापुड़ कोतवाली के अन्तर्गत मौहल्ला चमरी के एक घर से बदमाश लाखों रुपए नकद तथा 40 तौले चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
पुलिस ने बताया कि चमरी के रवींद्र त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बदमाश घर में रखी हुई सेफ से 93 हजार रुपए नकद तथा 40 तौले चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
























