गढ़ टोल को हटाने की मांग को मिल रहा है जनसमर्थन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढमुक्तेश्वर मे गढ़ नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बृजघाट गढ़ के मध्य लगे टोल प्लाजा को लेकर दिनों दिन विरोध बढ़ता जा रहा है ।गढ़ नगर पालिका के एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने हेतु स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स देने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है जिससे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने पर आए दिन लड़ाई झगड़े होते हुए देखे जा रहे हैं जिससे स्थानीय निवासियों सहित आसपास के क्षेत्र में भी भारी रोष व्याप्त है। गढ़ नगरपालिका परिषद के अंतर्गत टोल प्लाजा को हटाने को लेकर समाजसेवी पंकज लोधी ने विभिन्न बिंदुओं को लेकर विभिन्न विभागों में सूचनाएं मंगाई जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त सूचनाओं में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत टोल प्लाजा नहीं लगाया जा सकता एवं एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा के बीच 60 किलोमीटर का अंतर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अनेक खामियों को लेकर टोल प्लाजा की समाप्ति हेतु पंकज लोधी ने हाई कोर्ट में जाने की प्रक्रिया के प्रक्रिया शुरू की हुई है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार कोअखिल भारतीय जाट महासभा सभा के तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी की अगुवाई में अखिल भारतीय जाट महासभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टोल हटाने को लेकर एसडीएम गढ़ को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि संबंधित विभागों से मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले में छिजारसी टोल प्लाजा वर्तमान में संचालित है जोकि गाजियाबाद इकाई के अंतर्गत एवं गढ़ बृजघाट के मध्य स्थापित संचालित टोल प्लाजा के संचालन होने की कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई एवं नगरपालिका के अंतर्गत टोल प्लाजा संचालित होने पर स्थानीय निवासियों से टोल वसूलने पर भी अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया एवं मांग करते हुए अति शीघ्र गढ़ बृजघाट के मध्य टोल प्लाजा को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की गई ।इस मौके पर अशोक चौधरी मास्टर नत्थू सिंह मास्टर धर्मपाल सिंह किशन बिश्नोई उमेश संदीप कुमार रविंदर बलवीर सिंह सुरेंद्र सिंह मास्टर विजेंद्र सिंह संत सिंह धीर सिंह देवी सिंह शोभित मास्टर लखविंदर सिंह सचिन मनीष आदि मौके पर मौजूद रहे।।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!