कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी जरूरी










हापुड़,सीमन  (सू0वि0): (ehapurnews.com):हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त मेरठ अनीता मेश्राम व जिलाधिकारी अदिति सिंह जनपदीय अधिकारियों के साथ कोविड़-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु समीक्षा कर रही थी। मंडलायुक्त ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुये जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित करने तथा कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकन के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेखा शर्मा को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर को रोकने के लिये ठोस कदम उठाये जाये। जनपद वासियों को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योकि आगामी माह में कोविड-19 पाॅजिटिव केसों की संख्या बढने की सम्भावना है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि एल-2 में मरीजों को पूरा इलाज किया जाये ताकि मरीज एल-3 गम्भीर अवस्था में न पहुंचने पाये। केस समरी बनाते समय मरीज के सभी रेफरेंस का उल्लेख करें। संदिग्ध व्यक्तियों के सभी टेस्ट कराये जाये, साथ ही रेनडम टेस्ट भी किये जाये। निजी अस्पतालों को कोविड़-19 के केस छिपाने पर सीएमओ के माध्यम से नोटिस दिया जाये तथा वर्क स्थान का भी निरीक्षण किया जायें। मंडलायुक्त ने कहा कि दूषित वातावरण भी वायरस को जन्म देने में जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ राजधानी दिल्ली के समीप होने के कारण कोविड-19 के संक्रमण फैलने की सम्भावना है। इसलिये अधिकारीगण सीमित संसाधनों में अच्छे प्रयास करे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये कि वे निगरानी समितियों के माध्यम से पार्षदों को जोड़ते हुये कोविड-19 को वृहद प्रचार-प्रसार कराये। साथ ही साफ-सफाई का भी विषेष ध्यान रखे जिससे संचारी रोगों को फैलने से भी रोका जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, समस्त अधिषासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढें।

DIWALI OFFER: BUY FOUR GET ONE FREE: चार Pizza खरीदने पर एक Pizza FREE: 8979755041, 7055225333, 9286667087







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!