हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ गुरुवार को रामस्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा हापुड़ में हुआ। विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारियों डा० सुदर्शन त्यागी, डॉ० सुबोध शर्मा,डॉ लक्ष्मण सिंह गौतम एवं डॉ ऋतु सिंह के दिशा निर्देशन में हुआ। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू बाला एवं डॉ संजय भारद्वाज द्वारा हवन करा कर किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मण सिंह गौतम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवीयों को पूर्णतया अनुशासन में रहकर ही सामुदायिक सेवा का आह्वान किया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुबोध शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना वर्ष 1969 में महात्मा गांधी जी की जन्मशती के उपलक्ष में शुरू किया गया था डॉक्टर ऋतु सिंह ने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह कोणार्क के सूर्य मंदिर से लिया गया है डॉक्टर सुदर्शन त्यागी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी को राष्ट्रीय सेवा योजना के धये्य वाक्य स्वयं से पहले आप के विषय में विस्तार पूर्वक बताया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रेनू बाला एवं डा संजय भारद्वाज ने शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर रामस्वरूप उच्चतर विधालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार, प्रशांत चौधरी,मुनेश शर्मा, डा शिवकुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, साहिल उपस्थित रहे।
































