हापुड़ (सूवि): उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2020 की तैयारियों हेतु मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह व अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 1 दिसंबर 2020 को संपन्न कराया जाना है। उक्त निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए प्रभारी /सहायक प्रभारी अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, यदि किसी को कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनको भली-भांति समझ लें।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958:






























