👁 0 views Views
हापुड़,सीमन, सुरेश जैन(ehapurnews.com ):आगामी सात दिसंबर को श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड़ में जैन संत आचार्य विभक्त सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस समारोह की व्यवस्थाओं के लिए मन्दिर जी में एक बैठक दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दीक्षा दिवस समारोह की व्यवस्थाओं पर व्यापक चर्चा हुई। अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि सात दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शान्तिधारा अभिषेक सिचन, भक्तांबर विधान पाठ,पिछि परिवर्तन, शास्त्र भेंट,कलश स्थापना आदि धार्मिक आयोजन मन्दिर जी में आयोजित होगें। बैठक में उपाध्यक्ष नितिन जैन, पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुकुमार जैन, मंत्री राहुल जैन आदि उपस्थित थे


























