👁 0 views Views
गंगा में युवकों ने किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मोटर बोट में सवार युवको के स्टंट बाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही संबंधित विभाग की भी किरकिरी हो रही है। इस तरह जान जोखी में डालकर स्टंट करने का मामला काफी गंभीर है। गंगा में कुछ युवक एक बोट पर सवार होकर गंगा में स्टंट करते हुए दिखाई दिए। युवकों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी है और हाथ छोड़कर वह बोट में खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि अधिकारियों को मामले में ध्यान देना चाहिए।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























