हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी में आम के बाग में रविवार की सुबह एक शव पेड़ से लटका मिला जिससे गांव में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी हरीश पुत्र कमल जाटव के रूप में हुई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव सलोनी निवासी कमल जाटव के पांच बेटों में से एक हरीश भी था जो अविवाहित था। हरीश का शव गांव स्थित बाग में मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और हर पहलू पर जांच कर रही है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038




























