हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव औरंगाबाद में खून की उल्टी के बाद हुई पांच लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है जिसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में कैंप लगाया और लोगों की जांच की। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी भी गांव पहुंचे और गांव में स्थिति का जायजा लिया।
इस. दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर भी मौजूद रही जिन्होंने कहा कि क्षेत्र में युद्ध स्तर पर साफ सफाई की जा रही है। फागिंग भी हो रही है जिससे पनप रही बीमारियों को रोका जा सके।
गांव में अब तक पांच लोगों की पिछले दो हफ्तों में मौत हो चुकी है जिससे गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि औरंगाबाद गांव में ढाई सौ से अधिक लोग इस दौरान बीमार हैं जिनका उपचार जारी है। संदिग्धों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गांव में कैंप लगाया और संदिग्धों की जांच की।






















