आईआईए की यूथ विंग का होगा गठन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईआईए हापुड़ चैप्टर की एक बोर्ड मीटिंग शुक्रवार को चैप्टर चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में धीरखेड़ा व हापुड़ औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को जानकर उनका निराकरण कराया जाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

सचिव शांतनु सिंघल ने बताया कि चैप्टर द्वारा यूथ विंग की टीम बनाई जा रही है इसमें क्षेत्र के युवा उद्यमियों को जोड़ा जाएगा। युवा उद्यमियों की समस्याओं का तुरंत निवारण करके उन्हें उद्योग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्रीय कमेटी मेंबर अशोक छारिया ने बताया कि जल्द ही आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को हापुड़ जनरल मीटिंग में बुलाकर हापुड़ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और औद्योगिकरण बढ़ावा देने के लिए सरकार को लघु उद्योगों के लिए जितनी भी योजनाएं हैं उनका लाभ दिलवाया जाएगा। मीटिंग में धीरज चुग, विजय शर्मा, पवन शर्मा, प्रशांत मित्तल, संजीव अग्रवाल, प्रतीक जैन, गौरव अग्रवाल, संदीप चौधरी, अतुल गोयल, लवली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
error: Content is protected !!