हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक परिवार की खुशियों पर बुखार का ग्रहण लग गया। शादी की तैयारियों के बीच युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार को युवक की पीली चिट्ठी आने वाली थी लेकिन इससे पहले ही मंगलवार की देर रात बुखार की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया।
गांव के रहने वाले अमित पुत्र रामपाल सिंह का विवाह जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी युवती के साथ तय हुआ था। बुधवार को शादी की तारीख तय करने के लिए वधू पक्ष की ओर से पीली चिट्ठी आई थी। इसके लिए परिवार बेहद खुश था। पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी लेकिन इन खुशियों पर बुखार का ग्रहण लग गया। सोमवार को अमित की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद स्थानीय चिकित्सक के यहां से उसे दवा दिलाई। मंगलवार की रात को युवक को खून की उल्टी हुई जिसके बाद उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























