
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गढ़-स्याना मार्ग पर रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने रास्ते में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कनौर निवासी गंगाशरण के बेटे सचिन रविवार को किसी काम से गढ़ की तरफ आए थे। देर शाम सचिन बाइक से गांव लौट रहे थे। गढ़-स्याना मार्ग पर रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






























