रोजगार मेले से नौजवानों को मिला रोजगार
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के गांव कंदौला स्थित आईटीआई में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्यअथिति विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर किया। मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने भाग लेते हुए 200 रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विधायक ने कार्यक्रम में सभी को जानकारी दी।विधायक ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित कौशल विकास मिशन डायरेक्टर रमेश रंजन, हापुड़ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार , कंदौला प्रधान जीएस राणा, आईटीआई प्रधानाचार्य नितिन कुमार, आकाश राणा सहित अन्य सभी अधिकारी गण मौजूद थे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























