👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर का एक युवक उसकी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने पीड़ित की तैयारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 20 दिसंबर को उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसे जम्मू कश्मीर के कठुआ के बिलावर के होटार निवासी मोहम्मद इस्लाम ने अगवा कर लिया। उसकी बेटी घर से 1.30 लाख रुपए और लाखों रुपए के गहने भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























