
गढ़ निवासी युवक की सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर में मौत, भाई को दरोगा भर्ती की परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहा था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर स्थित गांव सादुल्लापुर निवासी रोहित कुमार की मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया। बता दें कि रोहित कुमार अपने छोटे भाई को दरोगा भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर गया था। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव सादुल्लापुर निवासी महेश कुमार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रोहित कुमार अपने छोटे भाई पवन को उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर सवार होकर शनिवार को सहारनपुर के लिए गया था। दोनों ही देर शाम वापसी घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारदी। सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से चिकित्सकों ने 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























