
👁 20 views Views
गढ़ के युवक की बंगाल के हावड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले युवक की बंगाल के हावड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जिसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गढ़ के मोहल्ला माहेगीर के बशीर गढ़मुक्तेश्वर से परिजनों के साथ सात महीने पहले बंगाल कामगारी करने के लिए गए थे जिनका बेटा 22 साल का नाजिम की बंगाल के हावड़ा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जिसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। काम पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई।



























