
👁 150 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के लोदीपुर में स्थित एक होटल पर बुधवार को एक बार फिर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और होटल के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान क्षेत्रवासी एकत्र हुए और होटल के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े किए। इस दौरान लोग सड़कों पर उतरे और होटल के खिलाफ प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी होटल के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया था।























