👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगर में स्थित ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने आया एक युवक गंगा में डूब गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से युवक को तलाशने का प्रयास कर रही है। बता दें कि मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब एक युवक अपने परिवार से साथ गंगा स्नान के लिए आया था लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से युवक डूब गया। यह घटना आरती स्थल पर लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने का कार्य शुरु कर दिया है।
































