👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा मेले में लगे झूले में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बता दें कि 45 वर्षीय गोपाल निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर झूले की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























