👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पिलखुवा में रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116






























