हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ से अपने घर धीरखेड़ा लौट रहा एक मजदूर शुक्रवार की रात सड़क हादसे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के धीरखेड़ा निवासी 26 वर्षीय मितेश कुमार पुत्र चंपत सिंह टाइल्स लगाने का काम करता था जो कि शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर हापुड़ से धीड़खेड़ा जा रहा था। मेरठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने मितेश की बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचा जहां युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























