👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे आकर एक के युवक ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय विजय पुत्र धनीराम निवासी स्वर्गआश्रम रोड हापुड़ के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह विजय रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा वह ट्रेन के आगे आ गया और आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































