हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगलों में बुधवार की शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम और पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र बूली निवासी गांव चचाई के रूप में हुई है। पुलिस ने राजकुमार की पत्नी की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार को किन्हीं लोगों ने गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में स्थित एक आम के बाग में बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी की तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शव पर लाठी-डंडों से पीटने के निशान हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























