हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने मिलकर युवक पर रोड से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
देहात क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी सुधीर त्यागी ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता है और शुक्रवार की देर शाम उनका छोटा भाई प्रदीप त्यागी घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव का ही छोटे उर्फ प्रदीप त्यागी अपने दो नकाबपोश साथियों के साथ पहुंचा और प्रदीप पर लोहे की रोड से हमला कर दिया जिससे प्रदीप लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























