
👁 47 views Views
हापुड़, सीमन/(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक दुकानदार ने युवती को पानी की जगह तेजाब की बोतल थमा दी जिसे पीकर युवती की हालत बिगड़ गई। ज्वलनशील पदार्थ पीकर युवती की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब एक शिक्षिका ने हापुड़ के अर्जुन नगर में स्थित दुकान के दुकानदार से पानी मांगा। इसके बाद उसने पानी की जगह तेजाब थमा दिया जिसे पीते ही युवती का गला जल गया और वह बेसुद्ध हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मामले की जांच जारी है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447
























