युवा वैज्ञानिक नदीम की बहन सना सैफी बनी बाल चैंपियन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सना सैफी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से बाल अधिकार चैंपियन घोषित किया गया है। आपको बताते चले कि सना सैफी युवा वैज्ञानिक मौ नदीम की बहन है जोकि इंटरमीडिएट क्लास की स्टूडेंट्स है जिसने फिलहाल ही में एग्जाम दिए हैं। सना सैफी बचपन से ही पढ़ने में होशियार हैं।
सना सैफी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से एक कंपटीशन में प्रतिभा किया था जिसमें सना सैफी ने पूरे भारत में अच्छी रैंक हासिल कर अपने घर वालों व समाज से लेकर गांव जिले का नाम रोशन किया है। सना सैफी ने छोटी उम्र में ही अपने हौसले को बुलंद करने कोशिश की है।
आपको बता दें कि सना सैफी के पिता का देहांत 2017 में हो गया था फिर भी सना सैफी ने हार नहीं मानी और अपने हौसले को बुलंद रखते हुए आज अपने जिले का गांव का, राज्य का नाम रोशन किया है। सना सैफी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सना की माता मुन्नी, भाई गुल्लू, सोनवीर, देवेश आदि ने बधाई दी।
Mummy’s Kitchen Navratri Special Offer: 9358234622



























