👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हापुड़ की एक अकादमी में युवा ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। अधिकांश युवाओं का सपना होता है कि वो भारतीय सेना से जुड़े और देश की सेवा करें। भारतीय सेना द्वारा समय-समय पर हजारों पदों पर भर्तियां भी निकाली जाती हैं जिसमें चयन होने के लिए काफी संख्या में युवा तैयारी कर रहे हैं। हापुड़ की आयरन अकादमी में युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। यहां बड़ी संख्या में युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं। देश की सेवा करने के इच्छुक इन युवाओं के स्टेमिना पर खास ध्यान दिया जाता है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































