हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी हिमांशु पुत्र ब्रजेश सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जो कि अपनी बहन की सगाई के दिन किसी से पैसे लेने की बात कहकर घर से गया था लेकिन युवक वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने जब युवक को तलाशा तो उसकी बाइक, मोबाइल और बैग गांव लालपुर के पास मिले। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हिमांशु दिल्ली स्थित एक मंत्रालय में नौकरी करता है जिसकी बहन की सोमवार को सगाई की रस्म थी। हिमांशु किसी से पैसे लेने की बात कह कर घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। ऐसे में परिजनों ने हिमांशु के गायब होने पर किसी अन्य को गांव से रस्म के लिए भेजा। वहीं ग्रामीणों ने जब हिमांशु की तलाश शुरू की तो पता चला कि उसका मोबाइल, बाइक और एक बैग गांव लालपुर के पास पड़े हैं। इसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































