
👁 45 views Views
युवक ने चौकी में की तोड़फोड़, जमकर किया हंगामा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की दोयमी पुलिस चौकी में एक युवक ने बीती रात जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान उसने उत्पाt मचाया और गमलों को भी तहस-नहस कर दिया। सूचना पर पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात क्षेत्र के दोयमी चौकी पर एक युवक ने शुक्रवार की रात हंगामा किया। समान में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























