हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक मकान में नौकरी करने वाली महिला जब घर लौट रही थी तो उससे एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि वह मोहल्ला कवि नगर में एक व्यक्ति के मकान में खाना बनाने का काम करती है। मंगलवार को वह व्यक्ति के मकान में खाना बनाने के लिए गई थी। वहां से काम खत्म कर जब वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में कवि नगर के युवक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295


































