👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा स्थित एक मकान में युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
बता दें कि पलवाड़ा निवासी एक युवक ने गुस्से में आकर घर के कमरे में आग लगा दी। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे पहले ही आग बढ़ती पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर पानी भुजा कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि घर में बच्चे भी मौजूद थे जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। आग की वजह से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।





























