हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने नहर के रास्ते पर बाइक रोक ली और पांच हजार व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के बीवी नगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर का आकाश राजस्थान में नौकरी करता है जो कि 16 दिसंबर को बस में सवार होकर बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर उतर कर यहां से वह बीवी नगर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक रुके और उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और नहर के रास्ते पर बाइक रोक कर युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























