हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका की नाबालिग पुत्री को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी किसी तरह आरोपी के चुंगल से भागकर मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र अपने गांव पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी ने बताया कि उसके पिता घरेलू हिंसा के मामले में जेल चले गए. इस दौरान उसकी मां का हापुड़ के सिंभावली निवासी के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. मां अपने बच्चों के साथ युवक के साथ गाजियाबाद स्थित किराए के मकान में रहने लगी. जहां युवक ने मौका पाकर नशीला पदार्थ देकर किशोरी से 10 दिन तक दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किशोरी बंधन मुक्त होकर किसी तरह मेरठ पहुंची और ग्राम प्रधान को मामले से अवगत कराया जिसके बाद थाना प्रभारी को किशोरी का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
हापुड़ में खुल गया इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम : 9818360752






























