
👁 0 views Views
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अमित पिछले कुछ समय से तनाव में था जिसकी रविवार को तबियत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























