हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में एक युवक को तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नयागांव इनायतपुर निवासी टीकम सिंह ने बताया कि उसका भाई पवन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने के लिए गांव के बाहर स्थित मंदिर पर बस की टिकट बुक कर रहा था। तभी गांव का रहने वाला कपिल, दुर्गा व अजय मौके पर पहुंचे और पवन के साथ अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान जमकर गाली गलौज किया जिसका विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295



























