हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. युवक का आरोप है कि गांव सवली निवासी कुछ आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गया और ऑपरेशन करा कर उसे किन्नर बना दिया. पुलिस ने मामले में नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बहराइच में रहने वाले एक युवक का कहना है कि उसे नाचने गाने का शौक है. कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी कुछ लोगों से हुई थी जिसके बाद आरोपियों ने उसे नाचने गाने के लिए हापुड़ बुलाया जहां धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर युवक का ऑपरेशन कर दिया, उसका गुप्तांग काट दिया साथ ही पीड़ित को आरोपियों ने पांच महीने तक बंधक बनाकर रखा. किसी तरह किन्नरों के चुंगल से छूटकर वह पुलिस के पास पहुंचा जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

























