हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए विपक्षी टीम को अपनी टीम के खिलाडियों के सहयोग से हरा दिया. कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से बोलिंग करते हुए समर्थ ने 8 ओवर में 5 मेडन, 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए जिससे डी एस क्रिकेट एकेडमी 185 रनों से हार गई.
आपको बता दें कि एमएसटी ग्राउंड दुहाई गाजियाबाद में एक अंडर 14 यूथ चैलेंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह मैच डी एस क्रिकेट एकेडमी और टैलेंट हंट टीम के बीच हुआ. टैलेंट हंट की ओर से कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों के मैच में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए और 221 रनों का लक्ष्य दिया. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएस क्रिकेट एकेडमी 36 रनों पर ही सिमट गई. समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी ने 8 ओवर डाले जिसमें 5 मेडन ओवर निकाले. साथ ही बॉलिंग के दौरान 8 रन देकर छह विकेट झटक लिए.
































