
गढ़ गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए योगी का संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु गंगा तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खास संदेश में कहा है कि जनपद हापुड़ को पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व उत्तर प्रदेश की आस्था, आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। सरकार का यह लक्ष्य है कि यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता के साथ संपन्न हो, ताकि हर श्रद्धालु इस पावन तीर्थ से शांति और आशीर्वाद लेकर लौटे।
बता दें कि पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर एक ऐसा ऐतिहासिक कस्बा है जिसकी मान्यता चिरकाल से ही स्थापित है कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने तथा दान करने तथा असहाय लोगों को भोजन कराने से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























