लिटिल जेम्स अकादमी मे योग दिवस का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान भाषा विभाग लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक निशुल्क योग शिविर मे शुक्रवार को जनपद हापुड़ मे लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी जू० हाई स्कूल मे दसवें अंतरास्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर योग किया जिसमे डॉ० योगेश गोयल (शिशु रोग विशेषज्ञ) ,संजीव अग्रवाल (ए०सी०जी०डी०ए०) ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ मिलकर योग किया। मुख्य योग प्रशिक्षक राहुल कुमार भारती ने सभी साधको को आसन वे प्राणायाम का महत्व बताते हुए उन्हे इसे अपनी जीवन शैली मे जोड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया
शिविर का मार्गदर्शन संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार, महेंद्र पाठक,समन्वयक दिव्यरंजन, एव संस्थान के समस्त पदाधिकारियो की देखरेख मे योग दिवस मनाया गया ।
संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने सभी प्रशिक्षकों को 10वें विश्व योग दिवस पर सभी को बधाई दी
संस्थान के प्रशिक्षण समन्वयक दिव्यरंजन ने इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक को दिशा निर्देश देते हुए सकुशल योग कक्षा चलाने के लिए निर्देश दिए एवं उनको शुभकामनाएँ प्रदान की।
कार्यालयीय पत्रव्यवहार व वृत्तविषयक निर्देश शिवम गुप्ता ने दिए इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्र, डा. जगदानन्द झा, श्री भगवान सिंह चौहान, प्रशिक्षण समन्वयक धीरज मैठानी, समन्वयिका राधा शर्मा, अनिल गौतम, नितेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, पूनम मिश्रा, शान्तनु मिश्र, ऋषभ पाठक सहित सभी ने योग प्रशिक्षक को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























