हापुड़ के स्कूल में योग कक्षा का शुभारंभ












हापुड़ के स्कूल में योग कक्षा का शुभारंभ

हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तरप्रदेश में शनिवार को 69केन्द्रों पर योग कक्षाओं का उद्घाटन किया गया। जिन केन्द्रों में लगभग 2800 छात्र योग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उसी क्रम में शनिवार को हापुड़ जिले में लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी जूनियर हाई स्कूल हापुड़ में केन्द्र पर अखिलेश कुमार केन्द्राध्यक्ष की देखरेख में योग प्रशिक्षक राहुल कुमार भारती के द्वारा योग कक्षा का उद्घाटन किया गया। संस्थान के मुख्य मार्गदर्शक महेन्द्र पाठक ने इस सत्र के शुभारम्भ में सभी प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग से मानव शरीर व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तथा इन कक्षाओं का आशय न केवल योगासन करवाना अपितु योग की शिक्षा के माध्यम से योग प्रशिक्षक निर्माण करना भी है। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी जगदानंद झा ने भी प्रशिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगविद्या हमारी प्राचीन विद्या है। इस विद्या को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्त्तव्य है। इस समारोह सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक सुरेन्द्र पाल ने किया तथा मंगलाचरण डा. राजकुमार मिश्र के द्वारा किया गया। अतिथियों का वाचिक स्वागत कैलाश आर्य ने किया। संस्थान के प्रशिक्षण समन्वयक दिव्यरंजन ने अन्तिम में सभी आए हुए अतिथियों व पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्र, सर्वेक्षिका डा. चन्द्रकला शाक्या, प्रशिक्षण समन्वयक धीरज मैठानी, समन्वयिका राधा शर्मा, शिवम वर्मा, अनिल गौतम, पूनम मिश्रा, भगवान सिंह चौहान, नितेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, ऋषभ पाठक, शान्तनु मिश्र सहित सभी 69 केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, संचालक, प्रशिक्षक एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295









  • Related Posts

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…

    Read more

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात विक्की शर्मा को…

    Read more

    You Missed

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    कांग्रेस हापुड़ जिलाध्यक्ष ने दो पदाधिकारियों को किया बर्खास्त

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

    पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई
    error: Content is protected !!