हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद “युवा शक्ति, हापुड़ द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन डी०ए०वी पब्लिक स्कूल में प्रातः 6:00 बजे किया गया। शिविर में लगभग 30 लोग ने उपस्थित रहकर योग किया जिसमे संस्था के सहसचिव विनय गोयल ने योगाचार्य की भूमिका में रहते हुए अनेक प्रकार की योग क्रियाओं को बड़े ही सुंदर ढंग से कराया जिसके लिए विनय गोयल का पटका पहना कर सम्मान किया गया। शाखा अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प दिलाया। शाखा सचिव मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे) ने कहा इस प्रकार के योग शिविर नियमित रूप से लगाये जाएंगे और योग करने के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा।
शिविर में महिला शक्ति एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में शाखा संरक्षक राजीव जिंदल, शाखा मार्गदर्शक अमित सिंघल एवं राकेश जैन, रजत गोयल, मयंक गोयल, अंकित गर्ग, अभिषेक शर्मा, शशांक आर्य, हिमांशु सिंघल, अश्वनी सैनी, विकास गर्ग, मनोज गर्ग, सौरभ अरोरा, प्रिंस गोयल, दीप्ति गोयल, सीमा जैन, योगिता अरोरा, रचना जिंदल, माला सिंघल आदि उपस्थित रहे।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209


























