हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव डहाना में पूर्व विधायक नरेंद्र शिशोदिया की स्मृति में बलदेव छठ मेला व दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ धौलाना विधायक धर्मेश तोमर व ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशान्त शिशौदिया ने किया। इस अवसर पर कुश्ती भी आयोजित की गई।
जहां जिला पंचायत सदस्य सुमित शिशौदिया, जिला सयोंजक उपेन्द्र राणा, राहुल तोमर जी, डायरेक्टर राजीव शिशौदिया, सतपाल चेयरमैन, दिनेश खलीफा, प्रदीप शिशोदिया, हिमान्शु राणा मतनावली, तरुण राणा, दिनेश खलीफा, सद्दीक खलीफा लोकेश पहलवान, संजय प्रधान डाहाना, प्रेमपाल सिसोदिया बासतपुर, पंकज शिशोदिया, मोहित राणा,नरेश राणा, ओमपाल राणा, नरेंद्र चौहान, बिजेंद्र चौहान, नीरज चौहान, अंकित चौहान करेहड़ा आदि उपस्थित रहे।
विधायक धर्मेश तोमर ने इस मोके कहा की इस प्रकार के दंगल से ग्रामीण क्षेत्र से बहुत बड़ी प्रतिभा निकली है जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। इस तरह के आयोजन आज के समय की जरुरत है। कार्यक्रम के अंत मे कमेटी की तरफ से विधायक व ब्लॉक प्रमुख को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.




























